वैभव सिंह
जन्मः उन्नाव, उत्तरप्रदेश। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के बाद पीएचडी तक की शिक्षा जेएनयू, नई दिल्ली से। प्रमुख कृतियाँः इतिहास और राष्ट्रवाद, भारतीय उपन्यास और आधुनिकता, शताब्दी का प्रतिपक्ष, भारतः एक आत्मसंघर्ष, कहानी- विचारधारा और यथार्थ, रवीन्द्रनाथ टैगोरः उपन्यास, स्त्री और नवजागरण। रवींद्रनाथ ठाकुर के लेखों तथा अरुण कमल पर आलोचनात्मक लेखों का संपादन। सम्मान- देवीशंकर अवस्थी, शिवकुमार मिश्र स्मृति, स्पंदन, वनमाली कथा आलोचना सम्मान। एक कहानी संग्रह ‘जवाकुसुम’ नाम से प्रकाशित।